फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Secondary teachers give dharna

माध्यमिक शिक्षकों ने जिविनि कार्यालय पर दिया धरना

Sat, 27 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Secondary teachers give dharna
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने 13 सूत्री मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि मार्च महीने में उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा व प्रदेश संगठन के बीच हुई वार्ता में सहमति के बिंदुओं पर आज तक शासनादेश जारी नहीं हुआ। प्रदेश सरकार राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के बीच भेदभाव कर रही है। कहा कि अपने कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कमियों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दे रही है जबकि सहायता प्राप्त कर्मियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। प्रदेश संगठन से हुई वार्ता में तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने का आश्वासन दिया गया लेकिन जनवरी 2000 के बाद के तदर्थ शिक्षक तथा न्यायालय के आदेश पर वेतन पा रहे शिक्षकों को विनियमित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समस्याओं के बाबत कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कुछ बाबू अध्यापकों के शोषण का नया नया तरीका ढूढंते रहते हैं। जीपीएफ का मुद्दा अहम है और जीपीएफ का कोष खाली है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यालय के सहायकों को नियमानुसार कार्य करने व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर जयशेर बहादुर सिंह, उमाशंकर सिंह, लल्लन सिंह, मदन सिंह, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय, गिरिजेश दत्त शुक्ल, कृष्णदेव मिश्र, देव कुमार सिंह, डा. अजय कुमार मिश्र, अशोक कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय, राजेंद्र सिंह, चंद्रहास सिंह, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, भूपेंद्र सिंह आदि रटहे। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय व संचालन दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed