फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SDM reprimanded those who roam without reason

एसडीएम ने भ्रमण कर बिना वजह घूमने वालों को लगाई फटकार

Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
SDM reprimanded those who roam without reason
बेवजह घूमने वालों को एसडीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

बेल्थरारोड। कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद रविवार को उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क पर बेवजह घूमने वालों, अनाधिकृत रूप से वाहन चलाने और मॉस्क नहीं लगाने वालों की फटकार लगाई। साथ ही कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसडीएम ने रेलवे चौराहा, त्रिमुहानी, चौकिया मोड़ समेत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। रेलवे चौराहे से गुजरते समय एसडीएम ने कई दुपहिया, व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एसडीएम ने चार पहिया वाहनों के शीशे पर लगे काले फ्रेम को उतरवाया और भविष्य में ऐसा नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी। एसडीएम ने लोगों से अनिवार्य रूप से मॉस्क पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने व घरों में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव संबंधी गाइड लाइन का पालन करने से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed