फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Schools lockout

स्कूलों में तालाबंदी, किया प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 31 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Schools lockout
स्कूलों में तालाबंदी, किया प्रदर्शन
बेलहरी शिक्षाक्षेत्र के बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय पर मिड-डे-मिल में फूड प्वाइजनिंग के कारण बीते दिनों 139 बच्चे बीमार हो गए थे। इस मामले में प्रधानाध्यापिका सहित चार शिक्षक निलंबित कर दिए गए थे। साथ ही तीन रसोइया और एक प्रेरक को कार्यमुक्त कर दिया गया था। इससे नाराज प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद के प्राथमिक विद्यालयों को बुधवार को बंद रखा गया। साथ ही सभी बीआरसी मुख्यालयों पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि जबतक निलंबित शिक्षकों को बहाली नहीं िकया जाता तबतक आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में बेसिक शिक्षाधिकारी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही छात्रों की पढ़ाई भी बाधित है।मनियर संवाददाता के मुताबिक बीअरसी मनियर पर प्राथमिक शिक संघ की बैठक ब्लाक अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें एक स्वर से शिक्षकों ने रेवती ब्लाक के सारिव गांव के प्रधान प्रतिनिधि द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट की निंदा की गई।
विज्ञापन


वहीं बेलहरी ब्लाक के बहादुरपुर के निलंबित शिक्षकों की बहाली की मांग की गई। अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षक मध्याह्न भोजन का बहिष्कार करेंगे। इसका सभी शिक्षकों ने एक स्वर से समर्थन किया। बैठक का संचालन अजय किशोर सिंह ने किया। रेवती संवाददाता के मुताबिक दूसरे दिन भी क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। प्राथमिक शिक्षक बीआरसी रेवती पर धरना दिए तथा शिक्षकों ने छपरा सारिव पर तैनात सहायक अध्यापक के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एमडीएम से शिक्षकों को अलग रखने,
विज्ञापन
विज्ञापन



बहादुरपुर विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा उपाध्याय की बहाली करने तथा शिक्षिका के साथ किए गए अशोभनीय कार्य किए जाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। भरौली संवाददाता के मुताबिक सोहांव बीआरसी पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय को बंद शामिल हुए।


शिक्षकों ने रेवती और बेलहरी में मिड-डे-मिल को लेकर शिक्षकों के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की। घोघा संवाददाता के मुताबिक बेलहरी के निलंबित शिक्षकों की बहाली और रेवती ब्लाक के सरिव के शिक्षको के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। चेताया कि यदि तत्काल मांगंे पूरी नहीं हुई तो शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अध्यक्षता जयराम एवं संचालन नंदनाल वर्मा ने किया।


रसड़ा संवाददाता के मुताबिक बीआरसी पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने बेलहरी के बहादुरपुर और रेवती के सरिव में शिक्षक  के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed