फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School manager commits suicide

स्कूल के प्रबंधक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
School manager commits suicide
नरही/ लक्ष्मणपुर। पत्नी से कहासुनी तथा आर्थिक तंगी से आजिज आकर मुखराम सिंह पब्लिक स्कूल सोवंथा के प्रबंधक कमलेश सिंह (45)ने रविवार की रात विद्यालय परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह इसकी सूचना परिवार को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर शव परिजनों को सौंपा दिया, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

नरही थाना क्षेत्र के सोवंथा गांव निवासी कमलेश सिंह का गांव के सामने एनएच-31 के पास मुखराम सिंह पब्लिक स्कूल के नाम से विद्यालय है। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो गई। कमलेश सिंह इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे। इधर उन्होंने कई लोगों से लाखों रुपए का कर्ज भी ले लिया था। रविवार की रात पत्नी कंचन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह घर से चले गए। सोमवार की सुबह परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो विद्यालय के कमरे में रस्सी से लटकता उनका शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आत्महत्या के पीछे आर्थिक तनाव
नरही। परिवार और गांव के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधक कमलेश सिंह विद्यालय चलाने के लिए लाखों रुपए कर्ज ले चुके थे। मार्च महीने से ही विद्यालय बंद होने के कारण वह काफी तनाव में रह रहे थे। इसका परिणाम ये हुआ कि रविवार की रात को उन्होंने इहलीला समाप्त कर ली। कमलेश सिंह की पत्नी कंचन सिंह प्राथमिक विद्यालय बिलरिया में शिक्षामित्र हैं, उनकी एक पुत्री आस्था (12) तथा एक पुत्र आदित्य सिंह (10) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से गड़हांचल के प्रबंधकों में शोक
नरही। मुखराम सिंह पब्लिक स्कूल सोवंथा के प्रबंधक कमलेश सिंह की आत्महत्या मामले को लेकर गड़हांचल के विद्यालय प्रबंधकों ने भी दु:ख जताया है। कृष्णा शिक्षा निकेतन के प्रबंधक रवि कांत उपाध्याय उर्फ लल्लू ने कहा कि लॉकडाउन ने विद्यालय के संचालकों की कमर तोड़ दी है। सुमन चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक रामप्रवेश राम ने, एचएन विद्यापीठ सोवंथा के प्रबंधक हरेंद्र सिंह, शक्तिपीठ के प्रबंधक पवन सिंह ने कहा कि इस महामारी में विद्यालय के संचालकों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सरकार को विद्यालय के संचालकों की आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed