फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School Chalo campaign will be conducted to increase enrollment in council schools Basic Education Department

बच्चों को बुलाने घर-घर जाएंगे गुरुजी: निजी स्कूलों के तर्ज पर काम कर रहा बेसिक शिक्षा विभाग, चलाया ये अभियान

Fri, 31 Mar 2023 12:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 31 Mar 2023 12:48 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर कार्य करना शुरू कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए स्कूल में कार्यरत शिक्षक व प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
School Chalo campaign will be conducted to increase enrollment in council schools Basic Education Department
सरकारी स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा की धारा से शत-प्रतिशत नौनिहालों को जोड़ने के साथ परिषदीय स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान में गुरुजी घर-घर दस्तक देंगे। शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे।

विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर कार्य करना शुरू कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए स्कूल में कार्यरत शिक्षक व प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे। इस दौरान पांच वर्ष आयु के बच्चों को सूचीबद्ध करते हुए उनका प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के दौरान बीच में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को भी चिह्नित कर उन्हें शिक्षा की धारा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

School Chalo campaign will be conducted to increase enrollment in council schools Basic Education Department
स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों को स्कूल की उपलब्धियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए गांव व आसपास के अशिक्षित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करने की अपील की जाएगी। स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए पंपलेट वितरित करने के साथ होर्डिंग्स लगाई जाएंगी। स्कूलों के बच्चों की संख्या बढ़ाने की मुहिम में केवल शिक्षक ही नहीं बीईओ और बीएसए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

स्कूलों में बनेंगे हेल्प डेस्क
परिषदीय स्कूलों में हेल्प डेस्क स्थापित होगा। डेस्क पर अभिभावकों को मॉडल संस्कृति व सामान्य राजकीय स्कूल की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इसके अलावा हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई, स्मार्ट क्लास, डिजिट लैब, ड्यूल डेस्क, वाटर कूलर व निशुल्क शिक्षा के साथ पाठ्य पुस्तक व यूनिफॉर्म अनुदान की जानकारी दी जाएगी।

एक से शुरू होगा अभियान
अभियान एक अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षकों ने डोर-टू-डोर प्रचार शुरू कर दिया है। छात्र संख्या बढ़ाने के साथ शिक्षा की धारा से शत-प्रतिशत बच्चों को जोड़ना प्राथमिकता है।
-मनिराम सिंह, बीएसए, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed