{"_id":"78823af0b7f8394f0e729486432df0df","slug":"school-bus-stilts-truck-injuring-six-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से भिड़ा ट्रक, छह बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस से भिड़ा ट्रक, छह बच्चे जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव के मनियर मोड़ के पास सोमवार की सुबह ट्रक और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चालक और छह छात्र घायल हो गए।
घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चार बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। दो छात्र और चालक का इलाज अभी चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गांव वालों ने उसे वाहन समेत दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
सोमवार की सुबह ग्रीन लांस पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर बस बहेरी से होकर खेजुरी स्थित विद्यालय आ रही थी। इसी बीच मनियर मोड़ के पास बलिया से सिकंदरपुर की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ट्रक और बस की टक्कर में शिवांगी यादव (08) पुत्री राकेश यादव, संध्या राय (09) पुत्री निर्भय नारायण राय, विशाल यादव (07) पुत्र हरिशंकर यादव, नित्यानंद (08) पुत्र सुजीत कुमार, रतीश (10) और शुभिक (08) पुत्रगण रजनीश घायल हो गए। घटना में बस चालक बलवीर यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवांगी और संध्या की हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया गया, जबकि अन्य बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घायल चालक का भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना स्थल पर उस वक्त मौजूद लोगों का कहना है कि बस चालक बलवीर सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। उधर हादसे की सूचना जैसे ही अभिभावकों को लगी, सभी अस्पताल चले आए। कई अभिभावक अपने बच्चे को सही सलामत पाने पर खुश हुए।