फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   School bus-pickup collision, six students injured

Ballia News: स्कूल बस-पिकअप में टक्कर, छह छात्र घायल

Fri, 08 Aug 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
School bus-pickup collision, six students injured
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर में स्कूल बस व पिकअप की टक्कर में 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

बैसहां गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल की छुट्टी होने पर छात्रों को घर छोड़ने जा रही बस विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित पिकअप से टकरा गई। इसमें 35-40 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी छात्र आरिफ अंसारी, बड़ी विषहर गांव निवाासी सोनम तिवारी, भागीपुर निवासी श्वेता यादव, अखैनी गांव निवासी राज तथा रोशन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से अखैनी गांव निवासी छात्र राज को सीएचसी रतसर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में एसएपी उत्तरी अनिल झा ने बताया कि स्कूल बस के ड्राइवर की तहरीर पर खेजुरी थाने में पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बच्चों का इलाज चल रहा है। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप काफी तेज़ गति से आ रही थी। मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था में जुट गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed