फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scavengers against Deepiaro Front

डीपीआरओ के खिलाफ सफाई कर्मियों का मोर्च

Fri, 23 Sep 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Fri, 23 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Scavengers against Deepiaro Front
नगर मजिस्ट्रेट को मांगपत्र सौंपते महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव।
उप्र ग्राम पंचायत राज सफाईकर्मचारी संघ के बैनर तले सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को डीपीआरओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत विकास भवन से पदमार्च निकाला, जो कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा के रुप में तब्दील हो गई। इस दौरान सफाईकर्मियों ने दस सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। सफाईकर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ददन भारती ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी को जब से चार्ज मिला है। उसी समय से सफाईकर्मियों का उत्पीडन बढ़ गया है। अगर डीपीआरओ को तत्काल नहीं हटाया जाता है तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के  अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि भ्रष्ट डीपीआरओ को अवैध तरीके से यह पद दिया गया है। उनको हटाने तक महासंघ आंदोलन जारी रखेगा। सीनियर बेसिक शिक्षक के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीडन करने वाले अधिकारियों को कभी नहीं छोड़ा जाएगा। जिला मंत्री रंजय कुमार सिंह ने कहा कि डीपीआरओ के हठवादी रवैए के खिलाफ तीन अक्तूबर को विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विजय शंकर यादव, अमीर चंद्र, अभय सिंह, सुरेंद्र राम, नंदलाल भारती, हरेंद्र चौहान, हैदर अली, रेनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed