फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SC college me nandkishor addhyaksha

एससी कालेज में नंदकिशोर अध्यक्ष, महामंत्री बने अभिषेक

Mon, 17 Oct 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 17 Oct 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
SC college me nandkishor addhyaksha
सतीशचंद्र कालेज में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देते प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय।
नगर के कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभिषेक तथा सतीश चंद्र कालेज नंदकिशोर छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए। सोमवार को गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में देरशाम तक परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह नौ बजे से मतदान शुरूहुआ। जिसमें कुल 2155 मतदाताओं में से 1450 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार यादव को 572 मत मिले जबकि दूसरे नंबर रहे दीपक  कुमार यादव को 533 मत मिले। इस प्रकार अभिषेक कुमार यादव को 39 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार को 985 तथा दूसरे नंबर पर रहे मिथिलेश कुमार 425 मत मिले इस तरह अभिषेक कुमार को 560 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद पर 649 मत मिले तथा दूसरे नंबर पर रहे बृजेश कुमार को 635 मत मिले। इस तरह 14 मतों से अखिलेश कुमार यादव को विजयी घोषित किया गया। कला संकाय प्रतिनिधि पद अवनेंद्र प्रताप को 751 तथा दूसरे नंबर पर जसपाल खरवार 642 मत मिले। इस तरह अवनेंद्र प्रताप 109 मतो से विजयी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीक्रम में सतीश चंद्र कालेज में कुल 3617 मतदाता जिसमें से 2088 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 249 मत अवैध पाए गए। इस दौरान कुछ छात्रों ने नोटा पर मुहर लगाया। अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर यादव को 711 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे मयंक कुमार चौबे को 603 मत मिले। इस प्रकार 108 मतों से नंदकिशोर यादव निर्वाचित घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष पद पर शुभम गुप्ता को 748 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे रविराज को 479 मत मिले। इस तरह 269 मतों से शुभम गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया। महामंत्री पद पर अभिषेक गिरी को 1065 तथा दूसरे नंबर पर रहे सुरेशचंद्र यादव को 947 मत मिले। इस तरह 118 मतों से अभिषेक गिरी विजयी रहे।

इसी प्रकार पुस्तकालय मंत्री के पद पर दुर्गेश कुमार गुप्ता को 1128 मत मिले जबकि दूसरे पर रहे विजेंद्र कुमार भारती को 749 मत मिले। इस प्रकार दुर्गेश कुमार गुप्ता 379 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए राघवेंद्र गुप्ता तथा वाणिज्य संकाय के  लिए मनदीप कुमार चौबे को निर्विरोध घोषित किया गया।


वहीं प्रशिक्षण संकाय प्रतिनिधि के लिए राहुल कुमार यादव को 35 तथा आशुतोष कुमार मौर्या को 28 मत मिले। इस प्रकार राहुल कुमार यादव सात मतों से विजयी घोषित किए गए। कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय तथा चुनाव अधिकारी बृजभान यादव ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को प्रमाण देने के  बाद शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed