{"_id":"5d2f65a68ebc3e6d1e2bd3b9","slug":"sawan-mah-ballia-news-vns4733969191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले दिन गूंजा हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले दिन गूंजा हर हर महादेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। हिन्दू धर्म के अनुसार श्रावण माह देवो के देव महादेव की अराधना के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। श्रावण मास के पहले दिन बलिया में मंदिरों में खासी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों का रेला शिव मंदिरों की ओर जाता दिखाई दिया। मंदिरों में लोगों ने विधि विधान से बाबा शिव की पूजा की। इस दौरान शिव मंदिरों में लोगों ने बोल बम और हर हर महादेव के नारे लगाए।
शास्त्रों में वर्णित हे कि इस पावन माह में देवो के देव महादेव के शिवलिंग पर मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से ही महादेव अपने भक्तों पर विशेष प्रसन्न हो जाते हैं। पूरे सावन माह में महादेव की आराधना जिस रूप में की जाए, वह अति महत्वपूर्ण हो जाती है। माना जाता है कि भगवान शिव की रोज पूजा करने से विभिन्न प्रकार के पुण्य मिलते हैं और विभिन्न प्रकार के कष्टों से भक्तों को निजात मिल जाती है। लोगों का मानना है कि शिवजी का महत्वपूर्ण दिन सोमवार होता है लेकिन पूरे सावन माह का प्रत्येक दिन शिवजी का ही होता है।