फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Satya president , Brijesh Kumar Singh became minister

सत्या अध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह बने मंत्री

Mon, 13 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 13 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Satya president , Brijesh Kumar Singh became minister
टीडी कालेज के सभागार में आयोजित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष पद पर सत्या सिंह और उपाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र मोहन श्रीवास्तव को चुना गया। उधर काफी गहमागहमी के बीच महामंत्री के पद पर बृजेश कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वेदप्रकाश पांडेय को सात मतों से मात दी।

वार्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि व संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि और प्रांतीय महामंत्री अतूल कुमार की देखरेख में वार्षिक सम्मेलन में संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि किसी भी संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों का हित देखना होता है। संगठन इसलिए नहीं होता कि उससे लोगों को परेशान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में कर्मचारी संगठनों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कर्मचारियों का उत्पीड़न आए दिन विभागीय अफसरों द्वारा किया जाता है। इसके लिए कर्मचारियों की एकजुटता जरूरी है।
विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को संगठन के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। कुछ कर्मचारी अपनी समस्या के समय ही संगठन को याद करते हैं। जबकि कर्मचारी संगठन सबके लिए कार्य करता रहता है।


   इस मौके पर प्रांतीय संगठन के पदाधिकारी बीएन सिंह, अरुण कुमार सिंह, धीरज कुमार राय, संजय कुमार गुप्त, आशुतोष कुमार राय, सुशील कुमार पांडेय, नीरज कुमार, देवेंद्र सिंह, शंभू नाथ सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के साथ संप्रेक्षक के  पद पर डा. घनश्याम चौबे को चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed