फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu water came down from the red mark

लाल निशान से नीचे आया सरयू का पानी

Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saryu water came down from the red mark
बेल्थरारोड। सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। नदी का पानी लाल निशान से चार सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लाल निशान से ऊपर बहने वाली नदी के जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 63.970 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर कम है। पिछले दो दिनों के अंदर नदी की प्रकृति में ठहराव के बाद गिरावट का क्रम शुरू हो गया, जो बृहस्पतिवार की शाम तक जारी रहा। आयोग का कहना है कि आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में गिरावट का पूर्वानुमान किया है। इससे बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। फिर भी तटवर्ती क्षेत्रों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर खौफ़जदा हैं। इस दौरान कुछ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। हांलाकि कटान रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए गए हैं फिर भी रुकने का नाम नहीं ले रही। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट- कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान रोकने के लिए ठोकर बनाने की मांग की है, ताकि कटान की रोकथाम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed