फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu's water level is decreasing, still 33 cm above danger point

घट रहा सरयू का जलस्तर, अभी भी खतरा बिंदु से 33 सेमी अधिक

Thu, 20 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level is decreasing, still 33 cm above danger point
बेल्थरारोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा स्थित फसलों से निकल रहा सरयू नदी के बाढ़ का पानी। - फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। लाल निशान से ऊपर बहने वाली सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर गिरावट का क्रम जारी है। बुधवार की शाम नदी का पानी खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जलस्तर में गिरावट से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। वहीं, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जल स्तर 64.340 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 64.010 मीटर से 33 सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन

आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। आयोग में अगले 24 घंटे में जलस्तर में गिरावट जारी रहने की संभावना जताई है। इससे बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। तटवर्ती क्षेत्रों में जलजमाव से लोगों को परेशानी हो रही है। नदी का पानी कम होने पर तुर्तीपार रेगुलेटर का फाटक खोल दिया गया है। जिससे क्षेत्र में फैला पानी नदी की ओर जाने लगा है। तटवर्ती क्षेत्रों के अलावा कोइली मोहान ताल और गौरी ताल घोसा से संबंधित गांवों की फसल पानी में डूबकर बर्बादी के कगार पर है। जलस्तर में गिरावट के साथ ही कुछ स्थानों पर कटान हो रही है। चैनपुर गुलौरा टगुनिया के पास बने कटानरोधी ठोकरों के बावजूद कटान का सिलसिला जारी है। उपजाऊ भूमि नदी की धारा में विलीन हो रही है। पिछले एक दशक के दौरान हजारों एकड़ भूमि में समाहित हो चुकी है। कटान रोकने की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जाना बाढ़ पीडि़तों का हाल
मनियर। सरकार की मंशा के अनुसार बाढ़ का दंश झेल रहे बाढ़ पीडि़तों का कुशल क्षेम जानने के लिए मंगलवार की देर शाम प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु एवं राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहु व युवा नेता गोपाल जी के साथ मनियर दियरा टुकड़ा नं. 2 कस्बा के बहेरापार सुल्तानपुर, ककरघटा, रीगवन सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कहा कि सरकार को बाढ़ पीडि़तों की चिंता है। इसीलिए सभी जगहों पर जनप्रतिनिधियों को भेज कर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कराया जाएगा। उनकी हर समस्याओं का निदान किया जाएगा। मंत्रीद्वय ने मातहतों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद दी जाए। इसमें कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी, एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता, शितांशु गुप्ता, दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बांटी राहत सामग्री
मनियर। बाढ़ की विभिषिका का दंश झेल रहे बाढ़ पीडि़तों में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह के साथ बुधवार को कस्बा के वार्ड नं. 10 बहेरा पार पहुंची। इस दौरान विधायक ने बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर खुशबू सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, मंटू सिंह, लेखपाल राजेश राम, राजेश सिंह, शितांषु गुप्ता, अजीत सिंह, रणजीत जायसवाल, शुभम सिंह, शिवजी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed