फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu's water came 33 cm below the red mark

लाल निशान से 33 सेमी नीचे आया सरयू का पानी

Fri, 12 Aug 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water came 33 cm below the red mark
पिछले तीन दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट हो रही है। जलस्तर में कमी होने से बाढ़ की संभावना खत्म हो गई है। इससे तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की शाम जलस्तर 63.680 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से 33 सेंटीमीटर कम है। आयोग का कहना है कि आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में गिरावट हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में गिरावट होने का पूर्वानुमान किया है। इससे बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। इसके साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रही है। कृषि भूमि कट- कट कर नदी की जलधारा में समाहित हो रही है। कटान का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed