फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu river water level on the rise, Ganga stable

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ाव पर, गंगा स्थिर

Mon, 30 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Saryu river water level on the rise, Ganga stable
बलिया। कुछ दिनों की वृद्धि के बाद गंगा का जलस्तर को स्थिर हो गया, लेकिन सरयू नदी का जलस्तर बढ़ना जारी है। तटवर्ती इलाके में लोगों की नींद उड़ी हुई है। खतरा निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी के कारण तटवर्ती इलाके में किसानों की फसलें डूबने लगी है। जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। तटवर्ती वाशिंदों में खलबली मच गई है। चंदायर बलीपुर ग्राम का महरोडीह मौजा नदी के पानी से जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन

तुर्तीपार रेग्युलेटर के चार बड़े फाटक और दस छोटे फाटक खुले हुए है। वहीं, हल्दीरामपुर का फाटक बंद है। इससे कोइली मुहान ताल के पानी से दर्जनों गांवों की फसल डूब कर बर्बाद हो गई है। ताल और खेतों में जमा पानी नदी की ओर नहीं जा पा रहा है। अब तक किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। पशुओं के चारे तथा रखरखाव को लेकर पशुपालक परेशान हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को अपराह्न जलस्तर 64.79 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि लाल निशान 64.01 है। इस प्रकार नदी लाल निशान से 78 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।आयोग ने अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। ताल में पानी बढ़ने की वजह से तुर्तीपार से मुबारकपुर तक ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ सकता है। हाहानाला, टंगुनिया राजभर बस्ती,चैनपुर, गुलौरा, हल्दीरामपुर, मठिया, महुआतर, खैराखास, मधुबनी, तुर्तीपार, मुजौना, साहियां, बेल्थरा बाजार, महरोडीह आदि नदी के किनारे बसे लोगों का कहना है कि नदी के कुछ तटवर्ती क्षेत्रों में कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी की तेज धारा से टकराकर किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो रही है। चंदायर बलीपुर ग्राम का महरोडीह मौजा नदी के पानी से जलमग्न हो गया है। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता लालबहादुर भारती ने स्वयं नाव उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को दिया है। आरोप है कि अधिकारियों से सहयोग मांगने पर सीधे इनकार कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed