फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Saryu flowing 30 cm below the red mark

Ballia News: लाल निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे बह रही सरयू

Sun, 26 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Saryu flowing 30 cm below the red mark
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव प्राथमिक विद्यालय को ठोकर मारती सरयू नदी की लहरें। वीडियो
बलिया। जिले में सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मनियर, बांसडीह व बैरिया में कई गांवाें की आबादी कटान के मुहाने पर है। डीएम की ओर से गांवों में लेखपाल व सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसडीएम व तहसीलदार गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं। बेल्थरारोड में जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम चार बजे जलस्तर 63.710 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.01 से 30 सेंटीमीटर नीचे है। आयोग का कहना है कि आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

आयोग ने अगले 24 घंटे में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित क्षेत्रों में बाढ़ व कटान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जलस्तर में वृद्धि की यही रफ्तार जारी रही तो आने वाले दिनों में नदी खतरे के निशान पार कर सकती है।
विज्ञापन

उधर, उत्तरी दियराचंल में सरयू नदी के तल्ख तेवर के कारण कटान तेजी से हो रही है। नौका गांव (मांझा), धूपनाथ के डेरा, वशिष्ठ नगर, गोपाल नगर, गोपाल नगर टाड़ी, सिवाल मठिया गांव में लोगों के आशियाना को अपने आगोश में लेने को आतुर दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अधसिझुआ, चाई छपरा, गुमानी के डेरा, बकुलहा,टोला फते राय के पास उपजाऊ जमीन रोज सरयू नदी में कटकर विलीन हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार 15 किलोमीटर की लंबाई में सुरेमनपुर दियरांचल में कटान के कारण प्रतिदिन करीब 100 एकड़ खेत सरयू नदी में समाहित हो रहे हैं। सुरेमनपुर दियराचंल के सभी गांवों पर कटान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed