{"_id":"5f2ae7258ebc3e4ae00faee2","slug":"saryu-boom-continues-many-villages-surrounded-by-water-in-ballia-ballia-news-vns53988142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में सरयू का उफान जारी, कई गांव पानी से घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सरयू का उफान जारी, कई गांव पानी से घिरे
विज्ञापन
बकुल्हा-संसार टोला स्थित कटान स्थल पर ईंट का टुकड़ा डालते मजदूर।
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। सरयू नदी का उफान अनवरत जारी है। कई गांव जलमग्न हो चुके हैं और बाढ़ से घिरे लोग भगवान भरोसे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष व विधायक राम गोविंद चौधरी का स्वास्थ्य हाल जानने के बाद बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों को पीड़ितों के लिए समुचित व्यवस्था करने को कहा।
एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि मनियर से लेकर रेवती तक टीएस बंधा का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। डीएसपी हेड पर 65.270 मी. है जबकि यहां खतरा बिंदु 64.01 मी. है। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल कानूनगो के जरिए हालात का जायजा लिया गया है। बताया कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत आमजन या पशुओं को नहीं होने दी जाएगी। उधर, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ ग्रसित इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को देखा। इसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक कुमार यादव, राहुल सिंह, संकल्प सिंह, छोटक, अरविंद यादव, भारत यादव, नंदजी यादव, लल्लन बैशाखी, रामशंकर सिंह आदि रहे।
ताहिरपुर में तीन जगहों पर रिंग बंधा से हो रहा रिसाव
बांसडीह। ताहिरपुर में तीन जगहों पर रिंग बंधा से रिसाव हो रहा जिससे इसके टूटने का डर बना हुआ है। गंगाप्रसाद सिंह के डेरा, जमुनी तर व शिवनरायन चौहान के डेरा के पास बंधे से रिसाव हो रहा है। गांव के सुनील यादव, गंगा प्रसाद सिंह, रामजी यादव, राधा किशुन सिंह आदि ने रिंग बंधा के रिसाव वाले स्थान पर डाल पात काटकर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अभी तक बाढ़ विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंच सका है। भोजपुराव की गांव की प्रधान मीना देवी ने प्रशासन से नाव की मांग की है।

बाढ़ के पानी से घिरा सहतवार क्षेत्र के चांदपुर बिंद बस्ती।- फोटो : BALLIA

मनियर क्षेत्र में फैला सरयू नदी के बाढ़ का पानी।- फोटो : BALLIA

सिकंदरपुर क्षेत्र में सरयू नदी में निरंतर हो रहे जल वृद्धि से दियारा क्षेत्र के किसान अपने डेरे स- फोटो : BALLIA
विज्ञापन