{"_id":"6a99b70d8f387bf6110d93e9","slug":"saryu-above-the-danger-mark-at-dighiya-drain-ballia-news-c-258-1-rdp1005-156525-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डिघिया नाले पर खतरे के निशान से ऊपर सरयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डिघिया नाले पर खतरे के निशान से ऊपर सरयू
विज्ञापन
सगड़ी के खरैलिया ढ़ाले पर नाव का इंतजार करते बच्चे। संवाद
सरयू नदी का जलस्तर तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है। डिघिया नाले पर नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जबकि बदरहुआ नाले पर भी जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है।
एसडीएम संजीव कुमार राय ने बताया कि बदरहुआ नाले पर जलस्तर बुधवार की शाम चार बजे 71.36 मीटर था। बृहस्पतिवार को छह सेंटीमीटर बढ़कर 71.42 मीटर पहुंच गया।
वहीं डिघिया नाले पर भी जलस्तर 70.66 मीटर से आठ सेंटीमीटर बढ़कर 70.74 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर है, जबकि बदरहुआ नाले का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है।
डिघिया नाले का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है। इसी तरह बदरहुआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर दर्ज है।
विज्ञापन
ऐसे में दोनों स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया है। इससे सगड़ी, चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बूढ़नपट्टी, शाहडीह, मानिकपुर, अजगरा, अजगरा मगरबी, अराजी अजगरा मगरबी और इस्माइलपुर की करीब 25 हजार आबादी के सामने बाढ़ का संकट खड़ा हो गया है।
दो दिनों से साढ़े छह लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार भी तेज हो गई है।