{"_id":"5dbb19668ebc3e93b532e051","slug":"sardar-patel-had-realized-that-this-country-belongs-to-the-farmers-mast-ballia-news-vns491924083","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल ने एहसास दिलाया था कि यह देश किसानों का है : मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल ने एहसास दिलाया था कि यह देश किसानों का है : मस्त
विज्ञापन
बैरिया। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को मधुबनी बाजार के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जन संवाद यात्रा के समापन पर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि पहले की कांग्रेस राहुल गांधी और राजीव गांधी के परिजनों की नहीं बल्कि भारत की जनता की होती थी। कहा कि 48 फीसदी किसान सरदार बल्लभ भाई पटेल को अपना नेता मानते थे। पहली बार पटेल ने देश को एहसास दिलाया था कि यह देश किसानों का है।
कहा कि सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले 72 फीसदी किसानों की आबादी अगर खुशहाल नहीं रहेगी तो देश खुशहाल नहीं हो सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए प्रतिवर्ष छह हजार रुपये सीधे उनके खाते में भेजने की योजना शुरू की। खुशी है कि जिले के साढ़े सात लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का पैसा पहुंच चुका है। कहा कि सुरेमनपुर व बकुल्हा रेलवे स्टेशन का विकास तेजी से हो रहा है। सुरेमनपुर में ट्रायल के तौर पर गोंदिया एक्सप्रेस का डाउन में ठहराव शुरू हो गया है, इसका नियमित ठहराव जल्द शुरू हो जाएगा।
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं इसका लाभ आम लोगों को मिलने लगा है। विधायक ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। इसके बाद सांसद व विधायक कार्यकर्ताओं के साथ बैरिया त्रिमुहानी पहुंचकर ठाकुर मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तीन दिवसीय जनसंवाद यात्रा का समापन किया। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, परशुराम सिंह, मंटू बिंद, अरविंद सिंह सेंगर, निर्भय सिंह गहलौत, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह, विपलेंदु सिंह, प्रेमशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी आदि रहे।