फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sarayu River Flood in Ballia Four more houses got engulfed people saved their lives by running

बलिया में सरयू का तांडव: तेज धारा में समा गए चार और मकान, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

Sun, 27 Aug 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 08:45 PM IST
सार

यूपी के बलिया जिले में खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। गोपालनगर टाड़ी में अब तक 20 से ज्यादा मकान नदी में समा चुके हैं। कटान में मकान समाता देख बस्ती में अफरातफरी मची है। 

विज्ञापन
Sarayu River Flood in Ballia Four more houses got engulfed people saved their lives by running
बलिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के  गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिस तरीके से तेज धारा बस्ती के आशियानों को गिराने के लिए नीचे से मिट्टी को काटते हुए आगे बढ़ रही है उससे दहशत बढ़ती जा रही है। रविवार को चार और मकान नदी की तेज धारा में समा गए। समय रहते किसी तरह घर में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


कटान में मकान समाता देख बस्ती में अफरातफरी मच गई। मौजूदा समय में सरयू नदी बढ़ाव पर है और नदी की तेज धारा जमकर तबाही मचा रही है। अब तक 20 से ज्यादा  मकान नदी में समा चुके हैं। बस्ती के हर घरों पर हथौड़ा बरस रहा है। जिस घर को शौक से बनाया गया अब उसी घरों को लोग तोड़ने के लिए मजबूर हैं। बस्ती के लोगों के आंखों में बेबसी व लाचारी साफ झलक रही है।

विज्ञापन

दर्जनों एकड़ उपजाऊ भूमि सरयू नदी में समाहित

रविवार अलसुबह गोपालनगर टाड़ी में रामकली देवी पत्नी बब्बन यादव, पप्पू यादव पुत्र बब्बन यादव, गेना यादव पुत्र घुमेड़ी, सीता देवी पत्नी कन्हैया यादव का मकान सरयू नदी के पेटे में समा गए। टाड़ी के अलावा एक किमी दक्षिण व पूरब दिशा में मल्लाह बस्ती को भी सरयू की तेज लहरें निगलने को आतुर हैं। तीन किमी पश्चिम दिशा में धूपनाथ के डेरा बस्ती, गोपालनगर पुलिस चौकी के सामने, एक किमी दक्षिण व पूरब दिशा की ओर तेज कटान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarayu River Flood in Ballia Four more houses got engulfed people saved their lives by running
बस्ती को खाली कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
रोजाना दर्जनों एकड़ उपजाऊ भूमि सरयू नदी में समाहित हो रही है। तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव कटान पीड़ितों के बीच डेरा डाले हुए हैं। खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। नदी की जलस्तर में बढ़ाव जारी है। पिछले एक पखवारे से जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने के बाद बीते दो दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

कटान पीड़ितों को पट्टे की भूमि देने के लिए बैठक

भूमिहीन कटान पीड़ितों को पट्टे की भूमि देने के लिए भूमि प्रबंधन समिति की बैठक गोपालनगर पंचायत भवन में किरण देवी की अध्यक्षता में हुई। जल्द ही भूमिहीन कटान पीड़ितों को पट्टे पर भूमि दी जाएगी। निर्णय लिया गया कि कटान पीड़ितों के लिए 10 हैंडपंप ग्राम प्रधान की तरफ से लगवाए जाएंगे। यही नहीं कटान पीड़ित जिस स्थान पर शरण लिए हैं, उक्त स्थान पर लाइट लगाने के लिए उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के आदेश पर बिजली विभाग काम में जुट गया है। 

बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए तैयारी पूरी

Sarayu River Flood in Ballia Four more houses got engulfed people saved their lives by running
बाढ़ के डर से कटान से आंखों से सामने धराशायी हो रहे आशियाने - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रविवार की शाम चार बजे जलस्तर 64.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 29 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा वृद्धि होने की संभावना जताई है। हाहानाला, टगुनिया, टीएस बंधा, हल्दीरामपुर क्षेत्र के समीप आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया है। तुर्तीपार हाहानाला, हल्दीरामपुर के रेग्यूलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। उधर, संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed