फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitization far away, the silt spread along the roads

सैनिटाइजेशन तो दूर, सड़कों के किनारे फैली दी गाद

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sanitization far away, the silt spread along the roads
बलिया। कोविड-19 ने जनपद में पांच पसारना शुरू कर दिया है। लगभग रोजाना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए शासन की ओर जहां नाइट कर्फ्यू का प्रावधान कर दिया गया है। वहीं, अन्य उपायों के लिए भी जिला प्रशासन को निर्देश भेजे जा रहे हैं। आम लोगों की ओर से तो कोराना गाइड-लाइन का उल्लंघन किया ही जा रहा है, सरकारी विभाग में इसमें पीछे नहीं हैं। शहर में संक्रमित मरीज मिलने के बाद बाजारों में सैनिटाइजेशन तो छोड़िए, नालों से सिल्ट निकालकर सड़क के किनारे फैला दी गई है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से विशुनीपुर और जापलिनगंज में नालों की सफाई कराई गई है। नालों की सफाई कर उससे निकले गाद को सड़कों पर निकाल कर छोड़ दिया गया है। इस लापरवाही के कारण सड़क पर गंदगी दिख रही है। गंदगी ने यहां की स्थिति नारकीय कर दी है। इससे दुकानदार और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे भी गंदगी पसरी हुई है। यह लापरवाही आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में यदि बारिश हुई तो सड़क पर निकाला गया गाद फिर बहकर नालों में चला जाएगा। जाहिर इससे इस सफाई पर किया जा खर्च और मेहनत दोनों बर्बाद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed