फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sanitation workers' strike continues, garbage not picked up even on the second day

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, दूसरे दिन भी नहीं उठा कूड़ा

Sat, 06 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues, garbage not picked up even on the second day
नगर के रामपुर महावल के समीप सड़क के किनारे फेंका गया कूड़ा। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के 11वार्डों के सफाई का जिम्मा संभाल रहे आर्यन ग्रुप के कर्मियों द्वारा दो माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार से आरंभ हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। इसके चलते दूसरे दिन भी शहर में कूड़े का उठान नहीं हुआ, जिससे नगर की गलियों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहा। कहीं आवारा मवेशी कचरे फैला रहे थे तो कहीं वाहनों के आवगमन से कूड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। यह स्थिति नगर में एक दो जगह नहीं बल्कि उन 11 वार्डों में रही, जिनकी सफाई का जिम्मा आर्यन ग्रुप के पास है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के दावे के मुताबिक शहर की साफ-सफाई पर प्रतिमाह करीब पचास लाख रुपया खर्च किया जाता है, जिसमें करीब 22 लाख रुपये तो नपा द्वारा आर्यन ग्रुप को महज 11 वार्डों की सफाई के लिए दिया जाता है। जबकि शेष 14 वार्ड की साफ-सफाई के लिए नगर पालिका लगभग 25 से 29 लाख रुपया व्यय करती है। बावजूद इसके शहर में गंदगी का सीम्राज्य है।
विज्ञापन

आठ से नपा कर्मियों ने भी दी हड़ताल की चेतावनी
बलिया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को पत्रक देकर सोमवार से हड़ताल की चेतावनी दी है। डीएम को सौंपे पत्रक में नपा कर्मियों ने उल्लेख किया है कि विगत कई माह से पीएफ, एनपीएस और एलआईसी आदि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा वर्तमान में वेतन का भुगतान नहीं किये जाने के कारण त्योहार के मौसम में कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है। कर्मचारियों ने डीएम से नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों का वेतन सोमवार से पूर्व भुगतान कराने के साथ-साथ उपरोक्त समस्त बकाया भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed