सुखपुरा। क्षेत्र के ग्राम सभा अपयल के पूर्व प्रधान स्व. चंद्रिका सिंह स्मृति दिवस पर शनिवार को आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए धावकों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या यादव, द्वितीय स्थान नेहा यादव और तृतीय स्थान ज्योति राजभर ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग तीन किलोमीटर दौड़ में प्रथम अभिषेक पासवान, द्वितीय सोनू राजभर, तृतीय मनीष सिंह रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज प्रदेश के युवा अपने प्रतिभा से देश विदेश में अपना लोहा मनवाने में सफल हो रहे हैं। प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन प्रतिभा को जनप्रतिनिधियों का उचित सहयोग न मिलने की वजह से प्रदेश काफी पिछड़ गया था। बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या यादव, द्वितीय स्थान नेहा यादव, तृतीय स्थान ज्योति राजभर ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में 3 किलोमीटर दौड़ में प्रथम अभिषेक पासवान, द्वितीय सोनू राजभर, तृतीय मनीष सिंह रहे। मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जावेद कमर खान, मेराज अहमद, प्रकाश उपाध्याय, रेखा सिंह, ममता सिंह, बबुआ सिंह, नीतू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।आयोजक राणा सिंह मटेलू ने आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश दुबे ने किया।