फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sandhya Pandey arrested

संध्या पांडेय को किया गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 28 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sandhya Pandey arrested
कथित भाजपा नेत्री संध्या पांडेय (सफेद साड़ी में) को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
 भाजपा कार्यालय के सामने से गुरुवार की शाम खुद को भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री बताने वाली तथा एडीएम कोर्ट में बवाल करने की वांछित आरोपी संध्या पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


संध्या पांडेय दर्जनों महिलाओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को धरने पर बैठ गई। उसका आरोप था कि बिना तथ्य जाने जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाचार पत्रों में भेजवाया था। जिसमें कहा गया था कि संध्या पांडेय को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मेरे समेत 31 महिलाओं पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने के लिए दबिश दे रही थी। जबकि मैं भाजपा के तीन बूथों पर सक्रियता के साथ तैनात थी। कहा कि भाजपा अपने बड़े नेता के पत्नी-बेटी के सम्मान में सड़क पर उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जिले के 31 महिलाओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेकिन भाजपा इनके समर्थन में नहीं उतर रही है।  कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वासघात किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष महिलाओं के सम्मान में माफी मांगे। सूचना पर पहुंची महिला थानाध्यक्ष संध्या सिंह ने संध्या पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

खुद को भाजपा महिला प्रकोष्ठ की नगर महामंत्री बताने वाली तथा एडीएम कोर्ट में बवाल करने के मामले में वांछित संध्या पांडेय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। इस पर एडीएम कोर्ट में तोड़-फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। - केसी सिंह, क्षेत्राधिकारी, नगर


भाजपा में संध्या पांडेय नाम की कोई महिला किसी भी पद पर न थी और न है। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। - विनोद शंकर दूबे, जिलाध्यक्ष, भाजपा, बलिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed