{"_id":"5f09e9ca8ebc3e63d1288cb8","slug":"sanctions-shops-from-the-city-to-rural-areas-remained-closed-the-silence-on-the-streets-ballia-news-vns535256876","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में तक बंद रही दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में तक बंद रही दुकानें, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
शहर का चित्तूपांडेय- स्टेशन रोड मार्ग।
- फोटो : BALLIA
बलिया। बलिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ने मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार की रात 10 बजे से 55 घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। शनिवार को पहले दिन प्रतिबंध का काफी असर देखा गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में दुकानेें बंद रहीं। सड़कों पर इक्का दुक्का लोग आते जाते दिखे। प्रतिबंध की सफलता के लिए जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों ने बेवजह निकलने वालों को फटकार कर लौटा दिया और बिना मास्क लगाए बाइक स्कूटी से चलने वालों का चालान किया। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं पुलिस प्रशासन से बेखौफ कुछ दुकानदारों अपनी दुकानें खोलकर चोरी छिपे सामान बेचा। कुछ ने अपनी दुकानों का आधा शटर खोल रखा था।
चित्तू पांडे चौराहा - स्टेशन रोड पर प्रशासनिक सख्ती दिखी। इसके चलते सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग दिखे। हालांकि इसके एक दिन पूर्व शुक्रवार को चित्तू पांडे चौराहा और उससे सटे विशुनीपुर स्थित सब्जी मार्केट में खुलेआम प्रशासनिक निर्देशों की धज्जियां उड़ती दिखी थी लेकिन शनिवार को दुकानें बंद रहीं।
चौक शहीद पार्क : प्रशासनिक सख्ती के कारण बंदी के पहले दिन नगर की हृदय स्थली भी खामोश दिखी। केवल आवश्यक सुविधाओं की बहाली के लिए तैनात सरकारी कर्मचारी ही कहीं-कहीं नजर आये। जिससे इस इलाके में बंदी का पूरी तरह पालन हुआ।
विज्ञापन
गुदरी बाजार :भले ही प्रदेश में तीन दिवसीय बंदी लागू होने के पहले दिन शहर का गुदरीबाजार इलाका इससे कुछ जुदा नजर आया। यहां आम तो नहीं लेकिन खास लोग सड़कों पर बेखौफ टहलते दिखे। इतना ही नहीं दुकादार भी दुकानों का आधा शटर खोलकर सामान बेचते रहे। लोगों की चहलकदमी से सड़कें भरी नजर आई और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं।
चौक सिनेमा रोड: प्रदेश में तीन दिवसीय बंदी के पहले दिन नगर की सबसे व्यस्त सड़कों में एक शनिवार को पूरी तरह खामोश नजर आई। हालांकि पुलिस वाहनों के चक्रमण से इसकी खामोशी कभी कभार टूटती दिखीऔर अपने घरों में दुबके लोग खिड़कियों से इसका नजारा देखते मिले।