फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sample of nine sweets taken from eight shops

Ballia News: आठ दुकानों से लिया नौ मिठाइयों का नमूना

Tue, 29 Aug 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Sample of nine sweets taken from eight shops
बलिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर मिठाई की आठ दुकानों पर छापा मारकर नौ मिठाइयों का नमूना संग्रह किया और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया।
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने रसड़ा तहसील क्षेत्र में संवरा स्थित अरविंद गुप्ता की दुकान से बर्फी, रसड़ा के भगत सिंह तिराहा स्थित सुदामा प्रसाद स्वीट्स से छेने की मिठाई, प्यारेलाल चौराहा स्थित पंकज स्वीट्स से छेना और पिंटू स्वीट्स से खोया की मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। टीम नगरा पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर ओमप्रकाश स्वीट्स से पनीर और मधुर मिठाष्ठान भंडार से मिल्क केक, छेना और लालमोहन मिठाई का नमूना लिया। इसके बाद सिकंदरपुर क्षेत्र के टड़वा मोड स्थित साहू मिष्ठान भंडार से एक खोया का नमूना लिया। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II ने लोगों से अपील की कि वह पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी एक्पायरी डेट देख कर ही खरीदें। चमकीली एवं रंगीन मिठाइयों से परहेज करें। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed