फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Samman Nidhi sent to the accounts of 3.65 lakh farmers

Ballia News: 3.65 लाख किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि

Sun, 03 Aug 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi sent to the accounts of 3.65 lakh farmers
बलिया। लंबे इंतजार के बाद किसानों के खाते में शनिवार को किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि जारी आ गई। मोबाइल पर 20वीं किस्त का मैसेज आते ही किसानों के चेहरे खिल गए। जिले में 365424 कृषक के खाते में 73,08,48,000 हस्तांतरित किया गया। खरीफ की फसल के लिए यह धनराशि काफी उपयोगी मानी जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बनौली सेवापुरी, वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कृषकों के खाते में सीधे हस्तांतरित किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, सोहांव के साथ-साथ समस्त विकास खंड स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर एफपीओ, पैक्स एवं मंडी समितियों पर किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, सोहांव पर प्रगतिशील कृषक, महिला कृषकों के साथ-साथ विविध किसान संगठनों के नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने फीता काटकर किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. संजीत कुमार ने उपस्थित कृषकों को खरीफ मौसम की फसलों से संबंधित समसामयिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सोहांव परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर संतोष कुमार पाण्डेय, प्रशान्त राय, भरत राय, सन्तोष सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद थे। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कृषकों के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 20वीं किस्त जारी होने का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। जिला मंत्री किसान मोर्चा अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, दुर्गेश मौर्य, बाबूराम यादव, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।मनियर। किसान सम्मान निधि जारी होने के कार्यक्रम को विकास खंड के ड्वाकरा हाॅल में प्रसारण किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी की अध्यक्षता किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि संदीप यादव, संतोष सिंह, शुभम् सिंह, विशाल, अंकित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed