फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Same night thieves razed four houses

एक ही रात चोरों ने चार घरों को खंगाला

Fri, 08 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Same night thieves razed four houses
बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर में चोरों द्वारा तोड़ कर फेंकी गई अटैची। - फोटो : BALLIA
दयाछपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के स्थानीय ग्राम सभा में गुरुवार की रात चोरों ने चार घरों में घुसकर 70 हजार रुपया नगद समेत दो मोबाइल व आभूषण लेकर चले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह जगने के बाद हुई। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चली गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दलपतपुर निवासी दीपक यादव के घर में खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर एक मोबाइल और अटैची में रखा ट्रैक्टर का किश्त जमा करने के लिए 65 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। जिसे पीड़ित ने गेहूं बेचकर रखा था। वही तूफानी यादव के घर में चोरों ने खिड़की के सहारे घुसकर पांच हजार रुपये नगद समेत दो अटैची लेकर चले गए। जिसे चोरों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में अटैची को तोड़कर उसमें रखा रुपया व आभूषण लेते गए। जबकि वस्त्र और कुछ कागजात छोड़ गए जो ग्रामीणों को सुबह में मिला। तूफानी ने बताया कि आभूषण तो आर्टिफिशियल था। जिसे चोर स्वर्ण आभूषण समझ कर ले गए। यही नहीं चोरों ने बगल के पूर्व प्रधान रामजी यादव व गौतम यादव के घर में भी घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब दीपक यादव अपने चोरी गए मोबाइल पर दूसरे मोबाइल से कॉल किया तो हौसला बुलन्द चोरों ने अपना नाम मुलायम बताते हुए दीपक से मोबाइल खोलने के लिए पासवर्ड माँगने लगा। जिसकी लिखित सूचना शुक्रवार के दिन बैरिया थाने को दी गई। ज्ञातव्य हो कि विगत दो मई को ही पिन्टू यादव के घर में घुसकर एक एक मोबाइल चोरों ने चुरा लिया था। ऐसी घटना से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed