फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Samajwadi Party demanded 50 lakh compensation and job for the victim's family

समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग की

Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party demanded 50 lakh compensation and job for the victim's family
बलिया। दुर्जनपुर कांड के मृतक परिवार से मिलने के बाद सपा प्रतिनिधि मंडल बैरिया डाकबंगला पहुंचा। वहां पत्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए दयाराम पाल ने बताया कि यह घटना पाल समाज जैसे बेहद सौम्य एवं शांत व्यक्ति के साथ ही समाज के मुख्य धारा में रहने वाले पाल समाज के साथ हुई है। यह समाज जल्दी में कोई फैसले नहीं लेता है। अगर कोई फैसला ले लेता है तो उसे अपनी प्रतिज्ञा समझ कर पूरा करता है। इस बार प्रदेश के अन्य जनपदों में पाल समाज को निशाना बनाये जाने के साथ ही बलिया जनपद में प्रशासनिक अमला की उपस्थिति में सताधारी दल के दबाव में जो जघन्य अपराध निरीह जय प्रकाश पाल के साथ हुआ है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल उतर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग, दोनों बालिग बच्चो को सरकारी नौकरी, बच्चे एवं विधवा के रहने के लिए एक घर दिया जाए। घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाय। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के सहयोग और सहायता के साथ ही इस दुख की घड़ी में अपने नेता अखिलेश यादव के स्नेह को बताने आए हैं। पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। समाजवादी पार्टी बलिया के प्रवक्ता सुशील पांडे कान्हजी ने कहा कि मीडिया के कारण न्याय की उम्मीद बढ़ गई है। जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने भी प्रतिनिधिमंडल एवं पार्टी के समस्त नेताओं का इस पूरी लड़ा ई में सक्रिय रहने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर सनातन पांडेय, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, लक्षमण गुप्ता, गोरख पासवान, राम वचन यादव, हीरा लाल वर्मा, जय प्रकाश यादव मुना, जमाल आलम, राजन कन्नौजिया, अजय सिंह, प्रभुनाथ यादव, आशुतोष ओझा, अजय यादव, वंशीधर यादव, पुनीता सिंह सोनी, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed