{"_id":"65f9f32c92834306ef0b7908","slug":"sale-of-liquor-will-be-monitored-during-elections-ballia-news-c-190-1-svns1007-113443-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चुनाव के दौरान शराब की बिक्री की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चुनाव के दौरान शराब की बिक्री की होगी निगरानी
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
बलिया। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होते ही शराब की बिक्री की निगरानी भी शुरू हो गई है। चुनाव में शराब बांटने की शिकायतें खूब होती हैं, ऐसे में आयोग चुनाव के दौरान बिक्री पर पूरी निगरानी रखेगा। शराब की दुकानों से हुई बिक्री को पिछले साल व अन्य वर्षों में अप्रैल व मई में हुई बिक्री के अनुपात में देखा जाएगा। इस तरह शराब की दुकानों को बिक्री का पूरा हिसाब देना होगा। जिला आबकारी अधिकारी वीपी दूबे ने बताया कि शराब की सभी दुकानों पर सीसी कैमरा लगाया गया है। दुकान पर होने वाली सभी गतिविधियों को 24 घंटे की निगरानी में रखा जाएगा। चुनाव आयोग दो साल का तुलनात्मक डाटा मांगता है। इसमें 45 फीसदी से ज्यादा शराब बिक्री होने पर उसका संतोषजनक जवाब देना होगा। ऐसे में सभी शराब दुकानदारों को इसके लिए पहले ही सचेत कर दिया गया है। शराब की बिक्री मानकों के अधीन ही करनी होगी। चुनाव के दौरान सभी को सतर्क होकर कार्य करना होगा।
शराब की 235 व भांग की सात दुकानें : जिले में शराब की 235 दुकानें हैं। सबसे अधिक देसी शराब की 139, अंग्रेजी शराब की 47, बियर की 47, दो मॉडल शॉप व सात भांग की दुकानें हैं।
विज्ञापन
शराब की 235 व भांग की सात दुकानें : जिले में शराब की 235 दुकानें हैं। सबसे अधिक देसी शराब की 139, अंग्रेजी शराब की 47, बियर की 47, दो मॉडल शॉप व सात भांग की दुकानें हैं।
विज्ञापन