फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Salary of 180 teachers found absent in inspection will be cut

Ballia News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 180 शिक्षकों का कटेगा वेतन

Sat, 03 Jun 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Salary of 180 teachers found absent in inspection will be cut
बीएसए मनिराम सिंह ने 180 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 180 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के वेतन/मानदेय को रोकने का आदेश दिया है। बीएसए के हवाले से डीसी शिव सौरभ कुमार गुप्ता ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया गया। निरीक्षण के दौरान परिषदीय विद्यालयों में अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इनकी संख्या 180 है। बीएसए ने अनुपस्थित पाए गए सभी अनुपस्थिति शिक्षक-कर्मचारियों का उक्त तिथि का वेतन/मानदेय काटने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण सात दिवस के अंदर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अन्यथा की दशा में विभागीय नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed