फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sakshi Maharaj saint loggerhead: Lalu

साक्षी महाराज संत नहीं लंठ : लालू

Wed, 01 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Wed, 01 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj saint loggerhead: Lalu
बेल्थरारोड विस के सपा प्रत्याशी के समर्थन में भीमपुरा में जनसभा को संबोधित करते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव।
राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव बुधवार को पूरे रौ में थे। अपने अंदाज में उन्होंने मोदी और अमित शाह पर करारी चोट की पर बसपा पर कुछ नहीं बोले। कहा कि ‘इ भाजपा का मतलब जानते हैं का है, हम बताते हैं, भाजपा का मतलब है भारत जलाओ पार्टी। इ मोदी और अमित शाह आपको एक दिन ले बीतेंगे’। साक्षी महाराज को आसाराम का चेला बताते हुए कहा कि वह संत नहीं लंठ है।
विज्ञापन



रामकरन इंटर कॉलेज के मैदान में  बेल्थरारोड से सपा प्रत्याशी गोरख पासवान तथा सिकंदरपुर सीट से सपा प्रत्याशी मुहम्मद रिजवी के समर्थन में चेतन किशोर गांव के मैदान में आयोजित जनसभा में लालू  यादव ने कहा कि मोदी पहले कहते थे कि हमें जिताओ और दिल्ली की कुर्सी दिलाओ और आप लोग उनको जीता दिए। अब आप बताइए ढाई साल बीत जाने के बाद भी इ मोदी आपके लिए क्या किया और अमित शाह की तो बात छोड़िए। इ जहां जाता है कहता है उप्र ने हमको गोद लिया है। अब आप बताओ यूपी के लोग क्या नि:संतान हैं जो उसे गोद लेंगे। नोटबंदी के फैसले पर कहा कि मोदी पहले बोलते थे जब कालाधन लाएंगे सबके खाते में 15 लाख भेजेंगे लेकिन किसी के खाते में 15 पैसा भी नहीं पहुंचा। सीएम अखिलेश यादव से इ भाजपा इतना डर गया है कि पीएम को हर रोज दौरा करना पड़ रहा है। उनके साथ आए दामाद व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि मोदी जी केवल मन की बात करते हैं और अखिलेश जी केवल काम की बात करते हैं। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, आद्याशंकर यादव आदि थे। अध्यक्षता इरफान व संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed