फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rural life threatening cross drainage

जान जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं ग्रामीण

Sun, 08 Feb 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 08 Feb 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rural life threatening cross drainage
विकास खंड दुबहर के सेमरी और छाता गांव के सैकड़ों किसान आज के आधुनिक युग में भी अपनी जान को जोखिम में डालकर जलकुंभी की नाव बनाकर यमुना डेनिंग नाला पार करते हैं।
विज्ञापन


किसानों को खेती करने के लिए उस पार जाना पड़ता है। कम दूरी नापने के चक्कर में वे अपनी जान की भी परवाह नहीं करते।  किसानों  का कहना है कि सेमरी और छाता दोनों स्थानाें पर पुलिया का निर्माण हो जाय तो हमलोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के सेमरी व छाता गांव के उत्तर दिशा में यमुना डेनिंग नाला है। जिसके उस पार सैकड़ों एकड़ खेत है। जहां सैकड़ों किसान अपनी खेती करने के लिए जलकुम्भी की नाव बनाकर उस पार जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उस पार जाने के लिए गांव के पूरब लगभग तीन सौ मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। कम दूरी नापने की चक्कर में वह जलकुंभी के नाव का सहारा लेते हैं।

किसानों की माने तो गांव के पूरब स्थित रोड से खेत जाने में करीब पौन घंटे लग जाते हैं। जबकि          जलकुम्भी नाव से पार कर जाने में मात्र पांच से सात मिनट लगता है। दो दशक से अधिक समय से यहां के ग्रामीण ऐसी नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।

किसानों ने बताया कि हम लोग इसी से पशुओं के लिए चारा भी लाते हैं।  जलकुंभी जल के ऊपर तैरता है, इसलिए  उसकी नाव बनाकर आते-जाते हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed