फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rukhsar Khatoon won the essay competition, and Nutan won the chess tournament.

Ballia News: निबंध में रुखसार खातून और शतरंज में नूतन की हुई जीत

Sun, 30 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rukhsar Khatoon won the essay competition, and Nutan won the chess tournament.
जेएनसीयू में विकसित भारत @ 2047 में युवाओं की भूमिका’’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्र - फोटो : Archive
बलिया। राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में शनिवार को खेल समिति के तत्वावधान में निबंध एवं शतरंज प्रतियोगिता के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

‘विकसित भारत @ 2047 में युवाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, खेल एवं फिटनेस, शिक्षा में नवाचार, महिला सशक्तीकरण और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करना था।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना युवाओं का सामूहिक दायित्व है। खेल, शिक्षा और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद निबंध प्रतियोगिता में एमए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की रुखसार खातून ने प्रथम, बीए-एलएलबी की साक्षी ने द्वितीय और शोध छात्र वैभव द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में नूतन सिंह प्रथम, विवेक कुमार सिंह द्वितीय तथा विश्वास प्रताप सिंह और शहबाज खान संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शिक्षक एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी कराया गया। इसके साथ नाड़ीशोधन, भ्रामरी और कपालभाति प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह ने की। संचालन खेल समिति के संयोजक डॉ. विवेक यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेमभूषण यादव, डॉ. रामसरन यादव, डॉ. रंजना मल्ल समेत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed