{"_id":"64f9d50b9a7b82a5c000bd93","slug":"rs-five-lakhs-extortion-demanded-from-property-dealer-in-name-of-harish-paswan-gang-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: प्रॉपर्टी डीलर से मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, दो लाख ऐंठ चुका है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: प्रॉपर्टी डीलर से मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, दो लाख ऐंठ चुका है आरोपी
Thu, 07 Sep 2023 07:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:20 PM IST
सार
बलिया के जनाड़ी गांव निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से हरीश पासवान गिरोह के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर सुरक्षा मुहैया कराने और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के जनाड़ी गांव निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से हरीश पासवान गिरोह के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर सुरक्षा मुहैया कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित दो लाख से अधिक रुपये दे भी चुका है। दुबहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि फेसबुक से उसकी पत्नी की फोटो लेकर छेड़छाड़ कर वायरल कर दी गई। पत्नी ने एक अगस्त को एसपी को पत्रक देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। 27 अगस्त को थानाक्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने मोबाइल पर फोनकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
खुद को मुठभेड़ में मारे गये एक लाख के इनामी हरीश पासवान के गिरोह का सदस्य बताते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। उसने पांच लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। इस घटना से पूरा परिवार परेशान है। दुबहर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रापर्टी डीलर ने एक हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन