{"_id":"620e907046c39f313f0c35da","slug":"rs-4-1-lakh-recovered-from-three-police-station-areas-ballia-news-vns639116068","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन थाना क्षेत्रों से बरामद हुए 4.1लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन थाना क्षेत्रों से बरामद हुए 4.1लाख रुपये
विज्ञापन
बलिया। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एफएसटी टीम ने 4.15 लाख रुपये बरामद किया है। इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान थाना कोतवाली रसड़ा कस्बे में एक व्यक्ति के पास दो लाख 52 हजार दो रुपये मिले। धनराशि के बारे में उससे पूछताछ की जाने लगी तो वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाया और न ही संबंधित धनराशि से जुड़ा कोई प्रपत्र ही प्रस्तुत कर सका। इसके बाद पुलिस ने धनराशि को जब्त करते हुए युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम रामजी प्रसाद पुत्र मुननी लाल प्रसाद निवासी कुरेजी थाना गड़वार बताया। एएसपी ने बताया कि इसके अलावा जांच के दौरान रेवती से 83590 रुपये बरामद हुए हैं। उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में एसआई चंद्रशेखर सिंह ने रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग पर छेड़ी पुलिया के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से बरामद किए। बाइक सवार युवक शैलेश कुमार ठाकुर पुत्र अशोक ठाकुर निवासी गांव भुआल छपरा नौरंगा बैरिया ने बताया कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पैसा उसी कंपनी का है। कागजात मांगे जाने पर शैलेश कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। पैसा बरामद करते हुए वाहन के कागजात चेक करने के बाद उस युवक को वाहन सहित छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद एक व्यक्ति अपने साथ 50 हजार रुपये की धनराशि से अधिक नगदी नहीं ले जा सकता है। सहतवार थाना क्षेत्र से 80 हजार रुपये बरामद किए गए है। बरामद कुल 415790 रुपये को एफएसटी टीम से सीज करा दिया गया है।