फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rs 36 lakh seized during a search on the Chhapra Express.

Ballia News: छपरा एक्सप्रेस से जांच में 36 लाख रुपये बरामद

Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rs 36 lakh seized during a search on the Chhapra Express.
बलिया। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने छपरा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 36 लाख 25 हजार रुपये बराम किए। नकदी के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जीआरपी ने धनराशि को जब्त कर वाराणसी आयकर अधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जीआरपी पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के आदेश पर यह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी रेलवे बलिया अनुभाग गोरखपुर सविरत्न गौतम के निर्देशन में कार्रवाई हुई। बृहस्पतिवार को कांस्टेबल संदीप कुमार और रामजन्म राजभर बलिया से सुरेमनपुर स्टेशन के बीच चेकिंग कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे ट्रेन संख्या 15054 छपरा एक्सप्रेस में एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। वह स्लीपर श्रेणी में एक लाल बैग लिए हुए था। जीआरपी ने तलाशी के दौरान 36 लाख 25 हजार रुपये बैग से बरामद किए। पूछताछ में उसने अपना नाम संचित अग्रवाल निवासी गाजीपुर बताया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि संचित अग्रवाल ने बरामद रुपये को अपनी आभूषण की दुकान बालाजी इंटरप्राइजेज का बताया। उसने यह भी बताया कि यह राशि उसे अपने घर गाजीपुर से छपरा कचहरी स्टेशन ले जानी थी। वहां अमन जयसवाल की आभूषण की दुकान पर यह राशि देनी थी। हालांकि, वह इन रुपयों के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उसने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने इस मामले की सूचना आयकर उपनिदेशक जांच यूनिट 2 वाराणसी को टेलीफोन से दी। आवश्यक कार्रवाई हेतु एक रिपोर्ट भी प्रेषित की जा चुकी है। आयकर टीम के बलिया पहुंचने के बाद इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगदी बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह और उपनिरीक्षक ओमशंकर गुप्ता जीआरपी चौकी सुरेमनपुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed