फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rs 1.71 lakh will be recovered from former head and then secretary

Ballia News: पूर्व प्रधान और तत्कालीन सचिव से होगी 1.71 लाख की रिकवरी

Wed, 31 Jan 2024 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.71 lakh will be recovered from former head and then secretary
इंदरपुर। नगरा विकास खंड के खैरानिस्फी के पूर्व प्रधान प्रभुनाथ और तत्कालीन सचिव हेमंत कुमार से 1.71 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जांच में पूर्व प्रधान और तत्कालीन सचिव को गबन का दोषी पाया गया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर डीपीआरओ श्रवण कुमार सिंह ने पूर्व प्रधान, तत्कालीन सचिव व तकनीकी सहायक मनरेगा नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण 15 दिन के अंदर उपलब्ध कराएं। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नोटिस में कहा कि इंद्रजीत तिवारी ग्राम सोनाडी की शिकायत की जांच पूर्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी नगरा, जिला समन्वयक नेहरु युवा केंद्र बलिया नोडल अधिकारी ने किया था। इस प्रकरण में जिला समन्वयक एवं नोडल अधिकारी की जांच पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति की थी। अंतिम जांच के लिए 21 मार्च 2022 को उपायुक्त श्रम रोजगार, सहायक अभियंता लघु सिचाई की समिति गठित की गई। जांच आख्या के अनुसार पंचायत भवन के निर्माण के लिए 3.16 लाख की धनराशि का डीपीआर स्वीकृत है। पंचायत भवन निर्माण के लिए आहरित धनराशि से संबंधित कैशबुक जांच टीम को उपलब्ध नहीं कराया गया। सचिव द्वारा उपलब्ध कराई गई माप पुस्तिका इस कार्य पर सामग्री मद में 2.88 लाख, मजदूरी मद में 60200 और कुल 3.36 लाख का भुगतान किया गया है। इस कार्य पर 3.38 लाख, 2.50 लाख, 87943 रुपये का बिना कार्य कराए निकाले गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जांच आख्या के अनुसार ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा एमडीएम का 83255 रूपये का अधिक भुगतान उक्त खाते से किया है। इसके लिए प्रधान और सचिव दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed