फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   rrested for attempting robbery by opening bank gate in Ballia

UP: बैंक के गार्ड की हरकत देख चौंक गए लोग, आधी रात को गेट खोलकर ऐसे ली एंट्री; बदमाश कर रहे थे रेकी

Sun, 27 Oct 2024 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 27 Oct 2024 04:47 PM IST
सार

बलिया जिले में आधी रात को बैंक का ताला खोलकर घुसे गार्ड को देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गार्ड को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन
rrested for attempting robbery by opening bank gate in Ballia
रात में बैंक खोलने पहुंचा था गार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चोगड़ा पर शनिवार रात नौ बजे बैंक के गार्ड लक्ष्मण सिंह यादव को बैंक के गेट का ताला खोलते देख आसपास के लोग भौचक रह गए। गार्ड के अंदर जाने पर दो युवक बैंक के गेट के पास हेलमेट लगाकर खड़े रहे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


गार्ड के पास कैसे आई चाबी, जांच में जुटी पुलिस
हंगामा बढ़ता देख दोनों युवक भाग खड़े हुए। जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक पंकज राज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। इस दौरान लॉकर व अन्य वस्तु ठीक पाई गईं। सवाल ये है कि बैंक के गार्ड के पास मेन गेट व अन्य चाबी कैसे पहुंची। पुलिस मामले में एक को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। हालांकि अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

भारतीय स्टेट बैंक चोगड़ा का गार्ड शनिवार की देर रात बैंक का ताला खोल रहा था। बैंक के पास मोटरसाइकिल पर सवार हेलमेट लगाकर दो युवक भी देखे गए। गार्ड की इस हरकत को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दुकानदारों और अन्य लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 

इस दौरान बाहर खड़े बदमाश भागने में सफल रहे। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार दो बदमाश हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल से रेकी कर रहे थे। इसके अलावा अन्य बदमाश इधर-उधर गाड़ी से टहल रहे थे। शोर गुल और पुलिस के पहुंचने के बाद सभी बदमाश भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन

हाथों में पहन रखे थे दस्ताने

बैंक को खोलने की कोशिश कर रहे गार्ड ने हाथ में दास्ताना भी लगाया था, ताकि फिंगरप्रिंट न आए। ग्रामीणों के अनुसार ये सुनियोजित तरीके से डकैती की कोशिश थी। लेकिन, दुकानदारों ने देख लिया और मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया। 

प्रभारी निरीक्षक गड़वार मूलचंद्र चौरसिया ने बताया कि बैंक के गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शाखा प्रबंधक पंकज राज ने कहा कि यह घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed