फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   rozgar sevakon ka pradarshan

रोजगार सेवकों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 05 Oct 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 05 Oct 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
rozgar sevakon ka pradarshan
pradarshan - फोटो : amar ujala
ब्लॉक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसकी वजह से मुख्यालय पर कोई काम नहीं हुआ और वहां ताला लटका रहा। इस दौरान रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि 18 महीने से उनका मानदेय बकाया है। मानदेय को लेकर कई बार रोजगार सेवकों ने आंदोलन किया।
विज्ञापन


जिसमें अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन ही दिया। बावजूद अब तक रोजगार सेवकों का मानदेय नहीं मिल सका है। जबकि दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार नजदीक आ चुके हैं। तालाबंदी के दौरान रोजगार सेवकों ने शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि तत्काल मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो रोजगार सेवक बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह, अरविंद कुमार कुशवाहा, चंद्रेश सिंह, संजय यादव, शशिकांत सिंह, मिथिलेश यादव, लक्ष्मण सिंह, राजू यादव, सुनील यादव, उपेंद्र मिश्र आदि रोजगार सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed