फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roadways buses will reach the examination centers

Ballia News: परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी रोडवेज बसें

Thu, 08 Feb 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will reach the examination centers
बलिया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को इस परेशानी से बचाने के लिए परीक्षा केंद्रों तक रोडवेज बसों के संचालन की पहल की है। इसका सर्वाधिक फायदा ग्रामीण इलाकों के परीक्षार्थियों को मिलेगा। वह दूरदराज बने केंद्रों तक परीक्षा देने आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के 177 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 38 हजार परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें 18 केंद्र ऐसे हैं जो परीक्षार्थियों के लिहाज से 15 से 20 किमी तक दूरी पर बने हैं। ग्रामीण इलाकों में परीक्षार्थियों के लिए समय पर ऐसे केंद्रों तक पहुंचना भी एक चुनौती बनता। इस दिक्कत को दूर करने के लिए ही अब परीक्षा के समय परीक्षार्थियों को इन दूर दराज के केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की विशेष बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विषयों की परीक्षा में चलेंगी ज्यादा बसें
शिक्षा विभाग ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर परीक्षा के दौरान बसों का संचालन प्रत्येक रूटों पर कराने का अनुरोध किया है। विशेषतौर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत अन्य प्रमुख विषयों की होने वाली परीक्षाओं के दौरान बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में नियमित हो सकेगा संचालन
बोर्ड परीक्षार्थियों को ग्रामीणा क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का संचालन परीक्षार्थियों के लिए बेहतर कदम है। आगे चलकर उन रूटों पर बसों का संचालन नियमित भी हो सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों की निर्भरता भी खत्म हो सकेगी।

शासन के निर्देश पर परिवहन निगम से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों तक बसों का संचालन हो सके, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। -रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
000
फिलहाल इस संबंध में कोई पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। पत्र मिलते ही जरुरी रुटों पर परीक्षा के लिए बसों का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
-महेश पांडेय, वरिष्ठ लेखाकार, बलिया डिपो।
------------------

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed