फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   roadway in ballia

त्योहारी सीजन में अपनों से अपनों से दूरियां कम करेंगी रोड़वेज बसें

Thu, 12 Nov 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
roadway in ballia
बलिया। कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन पूरी क्षमता से नहीं हो रहा है। जबकि त्योहारी सीजन में ऐसे लोगों को घर जाने की जल्दी भी है, जो दूसरे जिलों के निवासी हैं और गैर जनपदों में रहकर नौकरीपेशा से जुड़े हैं। ऐसे में त्योहार पर लोगों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज की 15 अतिरिक्त बसें लगाई गई है। इसके अलावा, 18 बसों का फेरा भी बढ़ाया गया है ताकि यात्रियों को दीपोत्सव और भैया दूज पर आवागमन में दिक्कत का सामना न करना पड़े। जिले में पूर्व से 78 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है, जो जनपद के विभिन्न रूटों पर संचालित हैं। इसके अलावा, प्रदेश के विभिन्न शहरों के समेत नई दिल्ली के लिए नई 15 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। यह जानकारी रोडवेज के लेखाकर महेश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, समेत प्रदेश अन्य स्थानों से मुसाफिरों को लाने और ले जाने के 15 नई बसों का संचालन किया जा रहा है ताकि दीपावली और छठ पर लोगों को आवागमन में सुगमता रहें। इसके अलावा, जिले के बैरिया, बिल्थरारोड, नगरा, रसड़ा, सिंकदंरपुर, रेवती, भीमपुरा, भरौली के अलावा पड़ोसी जनपद देवरिया, मऊ, गाजीपुर आदि रूटों पर रोडवेज बसों का फेरा बढ़ाया गया है। बताया कि ट्रेनें कम चलने की वजह से बसों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

दो टीमें करेंगी बसों के परिचालन की निगरानी
रोडवेज के लेखाकर महेश पांडेय ने बताया कि पूर्व गठित दो टीमें (रैपिड एक्शन फोर्स) करीब 15 किलोमीटर के दायरे में इंटरसेप्टर के माध्यम से रोड़वेज बसों के परिचालन की निगरानी करेंगी। उनका दायित्व बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, बस खराब होने की स्थिति में यात्रियों को दूसरा विकल्प उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा, दो स्क्वायड बस अड्डे पर होगी, जो भीड़ नहीं एकजुट होने देगी और कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed