फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads leading to Ganga Ghats were jammed for 6 hours.

Ballia News: गंगा घाट जाने वाले रास्तों पर 6 घंटे तक जाम

Thu, 23 Apr 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roads leading to Ganga Ghats were jammed for 6 hours.
बलिया/नरही। मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त के चलते बृहस्पतिवार को गंगा घाटों पर भीड़ रही। गंगा घाट जाने वाले रास्ते पर वाहनों की कतार लगी रही। यूपी-बिहार की सीमा भरौली गोलंबर के पास एनएच-31 पर 20 किलोमीटर और बक्सर-पटना एनएच-922 पर 15 किलोमीटर तक जाम रहा। धूप में छह घंटे जाम में राहगीर फंसे रहे। बच्चे, महिलाएं और मरीजों को परेशानी हुई। दोपहर तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

मुंडन संस्कार के विशेष मुहूर्त होने के कारण सुबह पांच बजे से ही घाट की तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सुबह दस बजे शहर के टीडी काॅलेज, कदम चौराहा, जगदीशपुर, महावीर घाट मार्ग पर जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए माल्देपुर घाट, शिवरामपुर, दुबहड़ घाट पर पहुंचे। चालक खेत के रास्ते वाहन घाट तक ले गए। उजियार व बक्सर घाट पर भीड़ रही। मंगल गीत गाते हुए महिलाओं की टोलियां भरौली गोलंबर पहुंचीं। जाम के कारण लोगों को रास्ते में वाहन छोड़कर पैदल ही चार किमी दूर घाट तक जाना पड़ा। ---------------
विज्ञापन

जाम फंसी रहीं एंबुलेंस
ट्रैफिक पुलिस ने मुंडन संस्कार की भीड़ होने के अनुमान के बावजूद प्लान न बनाया था। गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर वाहनों का लोड बढ़ने पर जाम लग गया। भरौली से गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक 20 किमी लंबा जाम रहा। वहीं, भरौली- बलिया मार्ग के गोविन्दपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बलिया से मरीजों को लेकर वाराणसी जा रही चार एंबुलेंस जाम में एक घंटे तक फंसी रहीं। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस को किसी तरह निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यात्रियों और बच्चों की बढ़ी मुसीबत

भरौली गोलंबर पर जाम के कारण बक्सर रेलवे स्टेशन जाने वाले 12 से अधिक यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। स्कूली बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच सके। बक्सर-बलिया मार्ग पर चलने वाली बसें निर्धारित समय से 2-3 घंटे की देरी से चलीं। चितबड़ागांव निवासी सुरेंद्र को दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के लिए नौ बजे बक्सर स्टेशन पहुंचना था, जाम के कारण दो घंटे लेट पहुंचने से उनकी ट्रेन छूट गई। नरही निवासी अजय कुमार को बक्सर जाने के लिए 10 बजे ट्रेन पकड़नी थी। वे जाम में 11 बजे तक फंसे रहे। सोहांव निवासी महेश राय ने कहा कि जाम को देखते हुए एक घंटे पहले घर से निकलना पड़ा। इसके बावजूद समय से स्टेशन नहीं पहुंच सका। बलिया से बक्सर स्टेशन जाने वाली तीन कार में 11 यात्री फंसे थे। रेवती कस्बा निवासी लक्ष्मण यादव व बांसडीह के माधव बिंद मुंडन संस्कार के लिए परिवार व गांव वालों के साथ उजियार घाट जा रहे थे। उनके पास से गंगा नदी 10 से 20 किमी पर है। उसके बावजूद मन्नत मांगने के कारण घर से 50 से 70 किमी दूर उजियार घाट पर मुंडन संस्कार को गए थे। जाम व तेज धूप में परेशान थे। गाजीपुर के बेचन राजभर ने बताया कि वे तीन घंटे तक भरौली गोलंबर पर जाम में फंसे रहे।

--------
छोटे वाहन ग्रीन फील्ड की ओर किए गए डायवर्ट
नरही पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में पसीना छूट गया। भीड़ अधिक होने के कारण छोटे वाहनों को ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया गया। दोपहर बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed