फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads inundated due to heavy rain, disruption of life

झमाझम बारिश से जलमग्न हुई सड़कें,अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

Thu, 18 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Roads inundated due to heavy rain, disruption of life
बलिया। बृहस्पतिवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से एक ओर जहां मौसम खुशगंवार रहा तो वहीं लगातार हुई बरसात से सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। जिसने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया बल्कि नगर पालिका प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दीं।इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में हुई रूक-रूक कर बारिश के कारण खेत-खलिहान जलमग्न हो गये। इसके अलावा रास्तों पर भी जहां-तहां जलजमाव से ग्रामीणों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हालांकि लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से अन्नदाता के चेहरे चमक रहें है। नगर में हुई झमाझम बारिश ने पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए सड़कों को पानी से लबालब कर दिया। जिससे जनजीवन बेपटरी हो गया। मानूसनी बरसात के कारण शहर के स्टेशन टाउनहाल रोड, चित्तू पांडे चौराहा, विशुनीपुर सब्जीमंडी, सिनेमा रोड, सतीश चंद्र कालेज चौराहा, चौक शहीद पार्क, गुजरी बाजार, लोहा पट्टी, जगदीशपुर, भृगुआश्रम,नया चौक के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर, मॉडल तहसील परिसर,जिला अस्पताल परिसर समेत में पानी पसर गया। हालांकि इसके उलट बच्चों और किशोरों ने बारिश में भींग कर खूब मजे किये।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर संवाद सूत्र के अनुसार, तहसील क्षेत्र में गुरुवार की सुबह से ही रुक रुक कर बूंदा-बांदी होती रही। जिससे किसानों के चेहरें पर खुशी है। किसान खेतों में धान का बेहन डालने के अलावा रोपाई का कार्य तेज कर दिया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड संवाद सूत्र के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह से भी रुक रुक कर वर्षा का क्रम जारी रहा। वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान पूरे मनोयोग से खेतों में धान की नर्सरी डालना शुरू कर दिए हैं। बांसपार बहोरवां में महिलाएं मंगल गीतों के साथ खेतों में धान की नर्सरी की बुआई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीहरोड संवाद सूत्र के अनुसार, क्षेत्र में दो दिनों से बारिस रुक रुक कर हो रही है। गांव की नालियों की सडाफ-सफाई नहीं होने से विभिन्न मार्गों पर
बिजली गिरने मासूम की मौत,कोहराम
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के शेर (बड़की सेरियां) गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बिजली गिरने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। शेर गांव निवासी दहारी गोंड़ का सात वर्षीय पुत्र सत्यदेव अपने कुछ साथियों के साथ खेतों में गया था। इसी बीच बारिश होने के साथ आकाश में बिजली तड़पने लगी। इसके बाद वह घर जाने लगा। तभी आसमान से बिजली गिर गई। जिससे वह अचेत हो गया। साथ के बच्चों की चीख पुकार सुन जुटें ग्रामीणों ने पास आकर देखा तो सत्यदेव वहां गिरा पड़ा था। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुचे पीआरबी के जवानों ने गंभीर रूप से घायल सत्यदेव को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed