{"_id":"60ca31118ebc3e34212fb363","slug":"roads-in-ballia-ballia-news-vns5951879112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आने से पूर्व सड़क से गायब हुए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आने से पूर्व सड़क से गायब हुए गड्ढे
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन की हनक इस कदर प्रशासनिक अमले के सिर चढ़कर बोल रही थी। नगर की जो सड़कें कल तक गड्ढों में तब्दील रहती थी, वो बुधवार को ठीक नजर आईं। इतना ही नहीं सीएम के संभावित रुट की सड़कों में बनें गड्ढे रातोरात गायब हो गए।
बुधवार सुबह से ही बारिश के कारण सड़कों पर हुए गड्ढों को राबिश भरने व सफाई का कार्यक्रम चलता रहा। जिसके चलते ओवर ब्रिज, चित्त पांडेय चौराहा, कटहलनाला पुल आदि स्थानों पर बने गड्ढों को भर दिया गया। बारिश के बीच डीएम अदिति सिंह ने जिला अस्पताल, विकास भवन व हैबतपुर ग्राम सभा का निरीक्षण किया। हालांकि हैबतपुर में प्रशासन की टीम पैदल ही पहुंच कर वहां खाद्यान वितरण व टीकाकरण की जानकारी ली। पंचायत भवन का निरीक्षण कर डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव व एडीओ पंचायत ओपी चौहान को शासन द्वारा योजनाओं का पोस्टर लगाने का सुझाव दिया। वहीं, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था, टीकाकरण सेंटर, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त दिखा। जिला अस्पताल के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ यूनिफार्म में नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्हें सीएम के कार्यक्रम के निरस्त होने की भनक लगी, व्यवस्था पूर्ववत हो गई।
बता दें कोरोना मरीजों के इलाज और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश भर में दौरे पर हैं। वह अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था, टीकाकरण, कोविड कंट्रोल व इंट्रीग्रेटेड सेंटर व एक गांव का निरीक्षण कर व्यवस्था की धरातल पर हकीकत को परख रहे हैं।