फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Roads are being jammed by carts, people are suffering due to the noise of loudspeakers.

Ballia News: सड़कों पर ठेले से लग रहा जाम, लाउडस्पीकर के शोर से लोग बेहाल

Fri, 01 Mar 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Roads are being jammed by carts, people are suffering due to the noise of loudspeakers.
बलिया। नगर में हर चौराहा पर जाम के साथ ही ध्वनि प्रदूषण लोगों के मुसीबत बनते जा रहे हैं। सड़क किनारे लगे ठेले के चलते जहां हमेशा जाम की स्थिति बन रहने से लोगों को परेशान होना पड़ता है वहीं, ठेले पर लगे लाउडस्पीकर से लगातार निकलने वाली आवाज के कारण ध्वनि प्रदूषण से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए समय-समय पर कवायद की गई लेकिन अधिकांश कवायदें धरातल पर महज कुछ दिनों तक दिखाई दी। आलम यह है कि नगर में रोजाना जाम लगता है। करीब पांच वर्ष पहले जब सभी वाहन स्टैंडों को नगर से बाहर किया तो स्टैंड से यात्रियों के आने-जाने के लिए नगर में ई-रिक्शा की शुरुआत हुई। आज वहीं आमजन के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इसके अलावा कहने के लिए तो पटरी दुकानदार हैं लेकिन सड़कों तक यह ठेला आदि लगाते हैं जिसके चलते सड़कें इस कदर सिकुड़ जाती हैं कि वाहनों के आमने-सामने होते ही जाम लग जाता है। नगर के अधिकांश चौराहा व मार्गों पर कमोवेश यही स्थिति है। कुछ माह पहले नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्टेशन-चौक रोड पर लगने वाले ठेले की दुकानों को हटाया गया तो अब यह अन्य मार्गों पर मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। इतना ही कई ठेला दुकानदार को ठेले पर छोटी लाउडस्पीकर लगाए हैं जो लगातार शोर करता है। इसके चलते नगर के प्रमुख चौराहा ओक्डेजगंज, आर्यसमाज रोड, चौक आदि पर खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

आर्यसमाज रोड
आर्यसमाज रोड पर दोनों तरह ठेला दुकानों की भरमार है। पटरी के नाम पर सड़कों तक ठेला लगा रहता है। जब कभी दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होती है उस समय जाम लग जाता है। कई बार लोगों को यहां से निकलने के लिए घंटों जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ओक्डेनगंज चौराहा
ओक्डेनगंज चौराहा नगर के बाजार का प्रमुख चौराहा है। इस चौराहा के चारो तरफ सड़कों पर ही ठेला लगाकर दुकान की जाती है। कई ठेला दुकानदारों की ओर से लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाता है। इसके चलते जहां रोजाना जाम लगता है वहीं पूरे दिन लाउडस्पीकर का शोर बाजार आने-जाने के लिए सिरदर्द बनता है।

--------------
कासिम बाजार चौराहा
नगर का कासिम बाजार चौराहा के आसपास भी सड़कों तक ठेला लगने के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है। इसके चलते लोगों को घंटो जाम का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद ठेला तनिक भी इधर-उधर नहीं करते।
---------------------
नगर को जाम से राहत दिलाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर सड़कों तक फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- आत्रेय मिश्रा, एसडीएम सदर व प्रभारी ईओ नगर पालिका, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed