फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road of under-construction Greenfield Expressway caved in during rain cyclist fell and got injured

UP: बारिश में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सड़क धंसी, अंदर गिरा साइकिल सवार; दाैड़े-भागे पहुंचे अफसर

Wed, 13 Aug 2025 01:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 01:24 PM IST
सार

यूपी के बलिया में हुए इस हादसे के बाद माैके पर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के अधिकरी भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर अपनी नाराजगी जताई। अफसरों ने गड्ढे को बनवाने की बात कही है।

विज्ञापन
Road of under-construction Greenfield Expressway caved in during rain cyclist fell and got injured
माैके पर माैजूद लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ballia News: बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर चौराहे से करीब 50 मीटर दक्षिण बुधवार की सुबह बारिश के दौरान निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सड़क धंस गई, जिससे एक साइकिल सवार घायल हो गया।

विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ, जब बिहार के सारण जिले के रिविलगंज निवासी 34 वर्षीय रविन्द्र नोनिया बैरिया की ओर जा रहे थे। अचानक सड़क का हिस्सा धंस गया और वह उसमें गिरकर अटक गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सुरेन्द्र यादव मुखिया और अर्जुन सिंह ने दूसरे राहगीरों को रोकते हुए घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और नजदीकी निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने आवागमन रोक दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और संबंधित विभाग को सूचित किया। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए विभागीय अधिकारियों से तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने को कहा। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर पहले एक पुलिया थी, जिसे ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के तहत चौड़ा कर बनाया गया। दो पुलियों के बीच की खाली जगह को मात्र बालू भरकर ऊपर से पिचिंग कर दिया गया और आवागमन शुरू करा दिया गया। बरसात में नीचे से पानी के बहाव के कारण सड़क धंस गई। 

ग्रीन फील्ड के हाइवे मैनेजर सुजीत ठाकुर ने बताया कि यह नई पुलिया है, जिसमें दो पुलियों के बीच मिट्टी डालकर पिचिंग की गई थी। पानी के बहाव से धंसान हुआ है, जिसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि इस मार्ग पर गुणवत्ता की कमी के कारण इस तरह की घटना तीन स्थानों पर हो चुकी है, जिसकी जांच नितांत आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed