फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Road jammed for not getting ration even after imposing thumb

अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं मिलने पर किया सड़क जाम

Tue, 05 Jan 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Road jammed for not getting ration even after imposing thumb
रसड़ा। लठूडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर चट्टी के समीप कोटेदार द्वारा दो माह से राशन वितरित न करने पर आक्रोशित प्रधानपुर गांव के कार्डधारकों ने मंगलवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एक घंटे तक सड़क जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सौरभ कुमार राय ने लोगों को समझा कर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो माह से कोटेदार द्वारा राशन न देने पर सप्लाई इंस्पेक्टर के पास शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित कार्डधारकों ने कोटेदार की मनमानी पर नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीने से अंगूठा लगवाकर भी कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। आरोप लगाया कि कोटेदार 30 किलो राशन में दो से तीन किलो तक कम दिया जाता रहा है। मंगलवार को भी कोटेदार द्वारा कार्डधारकों से अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं देने पर हंगामा कर दिया सड़क जाम करने वालो में त्रिभुवन यादव, सुनील सिंह, नन्दलाल गुप्ता, लक्ष्मण राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed