{"_id":"6112a9848ebc3efcd4489ba0","slug":"road-condition-deteriorated-due-to-rain-traffic-became-difficult-ballia-news-vns6053783166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़कों की हालत खराब, आवागमन हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़कों की हालत खराब, आवागमन हुआ मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती ब्लॉक के पश्चिमी क्षेत्र के गांवों की सड़कों की स्थिति बारिश से और खराब हो गई है। रेवती-हड़िहां कला संपर्क मार्ग, रेवती-कुसौरी कला संपर्क मार्ग की स्थिति ज्यादा खराब है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं होने पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी ने स्वयं गड्ढों में ईंट डलवाकर रास्ते को सही कराने की कोशिश की।
ब्लॉक मुख्यालय रेवती होने के कारण रेवती व आसपास के गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शैक्षणिक संस्थानों आदि के लिए आना होता है। इन मार्गों के खराब होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक परेशानी मरीजों, महिलाओं, वृद्धों तथा विद्यार्थियों को हो रही है। हरिहां केे पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह ने बताया रेवती-हरिहां मार्ग वर्ष 2007 में बनाया गया था। बसपा सरकार के कार्यकाल में इस मार्ग की मरम्मत हुुुुई थी। कुछ दूरी तक सड़क को छोड़ दिया जाए तो बाकी सड़क पर गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत केे लिए जनप्रतिनिधियों से भी कहा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। कमोवेश यही स्थिति रेवती-कुसौरी मार्ग की है। शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। हड़िहां के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सुशील सिंह ने सड़क के गड्ढों में ईंट का टुकड़ा भरवाया है।