{"_id":"6120924dfcc8552e9f40f60f","slug":"road-accident-in-ballia-youth-dies-in-head-on-collision-of-over-speed-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में सड़क हादसाः तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सड़क हादसाः तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत
Sat, 21 Aug 2021 11:12 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:12 AM IST
सार
मृतक की पहचान शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय निवासी विशाल पटेल (26) पुत्र रामाश्रय पटेल को रूप में हुई है। शुक्रवार रात विशाल बाइक से बलिया की तरफ आ रहा था। जनेश्वर मिश्र सेतु पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु पर शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सतनी सराय निवासी विशाल पटेल (26) पुत्र रामाश्रय पटेल को रूप में हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार रात विशाल बाइक से बलिया की तरफ आ रहा था। जनेश्वर मिश्र सेतु पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची दुबहर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन